फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कांपे लोग, पारा नौ डिग्री पहुंचा

Tue, 10 Jan 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
winter news - फोटो : demo
विज्ञापन
सोमवार को कड़ाके की ठंड रही। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। सूरज भी बादलों की ओट में लुकाछिपी करता रहा। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। पारा गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस कारण शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। ठंड के कारण जगह-जगह अलाव के पास लोग बैठकर तापते रहे। दोपहर करीब बारह बजे तक जनपद कोहरे की चादर से लिपटा रहा। दृश्यता खासी कम रही,  इससे वाहन सवारों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर के बाद सूरज व बादलों में लुकाछिपी चलती रही।  शाम को चार बजे से फिर से कोहरा बढ़ गया। अधिकांश लोग दिन भर घरों में ही दुबके रहे। रविवार की तुलना में न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार से गुरुवार तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 


कोहरे से बिगड़ी ट्रेनों की चाल, शताब्दी चार घंटे लेट
घना कोहरा होने के चलते ट्रेनों की चाल भी बिगड़ गई है।  सोमवार को भोपाल, सागर व गुना की ओर जाने वाली अप रुट की ट्रेनों में मालवा  एक्सप्रेस 4.31 घंटा, कुर्ला एक्सप्रेस 4.58 घंटा, पठानकोट एक्सप्रेस 2  घंटा, साबरमती एक्सप्रेस 4.21 घंटा, कुुशीनगर एक्सप्रेस 5.21 घंटा, शताब्दी  एक्सप्रेस 4.07 घंटा, पंजाबमेल एक्सप्रेस 8.23 घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस  7.58 घंटा, समता एक्सप्रेस 7.11 घंटा, झेलम एक्सप्रेस 4.31 घंटा, उत्कल  एक्सप्रेस 3 घंटा, सचखंड एक्सप्रेस 21.09 घंटा, श्रीधाम एक्सप्रेस 7.35  घंटा और गोंडवाना एक्सप्रेस 5.08 घंटा लेट रहीं। वहीं डाउन रुट पर भी इसका  असर पड़ रहा है, जिससे कई ट्रेनें लेट हो जा रही हैं। इसके अलावा कई  ट्रेनें दूसरे दिन ललितपुर पहुंच रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानी  झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन



नहीं दिख रहे अलाव
नगर पालिका द्वारा भले ही नगर में विभिन्न स्थलों पर अलाव जलवाने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन हकीकत में लोगों को खुद ही ठंड से बचने के उपाय करने पड़ रहे हैं। नगर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव दिखाई नहीं दे रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना लोगों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर करना पड़ रहा है। वहां अलाव न होने से यात्रियों को ठंड से खुद ही मुकाबला करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें