रिसाला मंदिर के पास पकड़ा गया कबर बिज्जू
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शुक्रवार को मोहल्ला आजादपुरा स्थित रिसाला मंदिर के पास एक घर में कब्र बिज्जू पकड़ा गया है। इसके बाद वन कर्मियों ने इसे गोविंद सागर बांध की तलहटी में छोड़ दिया है।
रिसाला मंदिर के पास अंकित जैन के घर में बृहस्पतिवार को कब्र बिज्जू अचानक घुस गया। इससे घर केे लोग डर गए। इसकी सूचना वन कर्मियों को दी, लेकिन तब तक वह घर से भाग चुका था। इसके उपरांत वन कर्मियों ने इसे पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। इसके बाद शुक्रवार को सुबह आठ बजे कब्र बिज्जू जाल में फंस गया। वन कर्मियों ने उसे पिंजड़े में डालकर गोविंद सागर बांध की तलहटी में छोड़ दिया। उधर, ललितपुर वन रेंजर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि कब्र बिज्जू बच्चों पर हमला कर देता है। इस वजह से लोग इसे देखकर डर जाते हैं। यह शहर के मोहल्लों में कभी कभार दिखाई पड़ जाते हैं।