फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने, चांदी के जेबरात चोरी, भागते समय तमंचा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम महर्रा में एक घर से शुक्रवार रात दो अज्ञात चोर सोने, चांदी व नकदी से भरा बक्सा चोरी करके ले गए। लोगों के जागने और चोरों को देख लेने पर पकड़ने का प्रयास किया, तो भागने के दौरान अज्ञात चोरों से एक अवैध तमंचा कारतूस सहित गिर गया। पुलिस ने उक्त मामले में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम महर्रा निवासी अरविंद नामदेव ने बताया कि रात्रि में करीब डेढ़ बजे वह अपने घर में परिवार सहित सो रहा था। तभी दो अज्ञात चोर मुंह ढके हुए उसके घर में घुस अए और कमरे में रखा बक्सा, जिसमें सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़ी चांदी की पायलें 500 ग्राम, चांदी की 15 जोड़ी बिछिया व 25 हजार रुपये नकद रखे हुए थे, अज्ञात चोर चोरी करके ले जाने लगे। तभी अचानक उसका पुत्र कुलदीप जाग गया ओर बक्से ले जाते हुए अज्ञात चोरों को देखकर चिल्लाया। इस पर वह व उसकी पत्नी व मां जाग गई। अज्ञात चोरों में से एक व्यक्ति ने उसके पुत्र को कट्टा दिखाकर पकड़कर घसीटते हुए ले जाने लगे। उसके पुत्र ने बदमाश के हाथ में काट लिया, जिस पर चोर के हाथ में से कट्टा गिर गया और वह पकड़े जाने के डर से बक्सा लेकर भाग गए। सूचना उसने डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात चारों के खिलाफ चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें