फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तहसील के स्टोर में रखा था कबाड़, फाइलें भी अस्त व्यस्त मिलीं

Tue, 11 Apr 2023 12:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने सोमवार को तहसील सदर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील के प्रत्येक पटल को गहनता से देखा और पत्रावलियों का रखरखाव सही तरीके से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त झांसी डॉ. आदर्श सिंह को अचानक तहसील में देख अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मच गई। मंडलायुक्त को निरीक्षण में फाइलों का रख-रखाव अस्त-व्यस्त मिला। स्टोर रूम में पत्रावलियां अस्त व्यस्त पाई गईं, कबाड़ रखा मिला। स्टोर की हालत देखकर मंडलायुक्त ने फटकार लगाते हुए पत्रावलियों का रखरखाव सही करने और एक सप्ताह में कबाड़ हटाने के निर्देश दिए।
नजारत में साफ सफाई नहीं पाई और कर्मचारी भी गायब मिले। मंडलायुक्त ने तहसील में लंबित चल रहे राजस्व वादों की समीक्षा भी की। जिसमें काफी कमियां मिली। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को वरीयता के आधार पर वादों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जमीनों के दाखिल खारिज कई वर्षों से लंबित मिले। राजस्व वसूली की समीक्षा संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आलोक सिंह, उप जिलाधिकारी मोहम्मद अवेश, उप जिलाधिकारी न्यायिक अनिल कुमार, तहसीलदार सदर श्याममणि त्रिपाठी सहित तहसील में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हवाई अड्डे की शेष भूमि का अधिग्रहण करने के निर्देश
मंडलायुक्त ने जिले में प्रस्तावित हवाई अड्डे के संबंध में भूमि के क्रय की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने अब तक कितनी भूमि अधिग्रहित की गई है और कितनी शेष है इसकी जानकारी ली। इस पर बताया गया कि कुछ जमीन ही शेष है। मंडलायुक्त ने हवाई पट्टी से संबंधित लंबित चल रही जमींन की रजिस्ट्री एक माह में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

कर्मचारी अनुपस्थित, उपस्थिति पंजिका पर मिले हस्ताक्षर
मंडलायुक्त के निरीक्षण में तहसील सदर में काफी गड़बड़ियां मिली। यहां कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगातार कार्यस्थल से अनुपस्थित चल रहा है। लेकिन उसके हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका पर बने हुए हैं। यह देखकर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें