अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। स्टेडियम में सोमवार से चार दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर बैडमिंटन, एथलेटिक्स एवं क्रिकेट (बालक) प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया।
प्रथम सेमीफाइनल मैच विहान आवासीय बालक विद्यालय एवं एसडीएस के मध्य खेला गया। एसडीएस ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। विहान आवासीय बालक विद्यालय की टीन ने 60 रनों का लक्ष्य रखा। एसडीएस की टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सर्वाधिक 25 रन रिहान मंसूरी ने बनाए और अपनी टीम को ओर से सर्वाधिक तीन विकेट भी लिए।
द्वितीय सेमीफाइनल-पहलवान गुरुदीन इंटर काॅलेज एवं सेंट्रल पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। पहलवान गुरुदीन ने पहले बल्लेबाजी करने हुए 108 रनों का लक्ष्य रखा।
आदित्य ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल की टीम आल आउट होकर 94 रनों पर ही सिमट गई, सर्वाधिक 35 रन धारांस ने बनाए। पहलवान गुरुदीन इंटर काॅलेज की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट आदित्य ने लिए। मैच में निर्णायक संकेत, पवन, दिलजीत, मोंटू व अजरुद्दीन रहे।
बैडमिंटन बालक वर्ग एकल में अभिषेक कुशवाहा 21-10 से शिवांश, सिद्धांत सिंह ने 21-19 से इब्राहिम, विवेक ने 21-19 से सुरेंद्र कुमार, विधान पाठक ने 21-12 से अजय जोशी, आरुष सिरवैया ने 21-1 से मैनुअल, नीरज अहिरवार ने 21-16 से सार्थ, शौर्य अग्रवाल ने 21-1 से मयंक सिंह, अर्पित राजपूत ने 21-11 से ऋषि तिवारी व लक्षित राज ने 21-17 से विवेक चौबे को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग एकल में मान्या रावत ने 21-13 से पूजा अहिरवार, योगिता वर्मा ने 21-6 से विधि जैन एवं मान्या रावत ने नीलम ठाकुर को 21-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक सीताराम, दिव्या रिछारिया, संरेख चैरसिया, पार्थ, सूर्यांश जैन, लक्ष्य रहे। क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 28 नवंबर को होगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, कौष्तुभ चौबे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश भारती, डाॅ. मानसी चैरे, दिलाशा पाल, सुनील राॅय, राजेश, लक्ष्मण, मनोज, प्रिंस सक्सेना, विकास आदि मौजूद रहे।
थ