फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगपुरा में पानी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला जुगपुरा में पानी का संकट गहरा गया है। यहां पर हैंडपंप ही एकमात्र सहारा है। शहर क्षेत्र में आने के बाद भी जुगपुरा में अब तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है। इस कारण पानी की समरूश विकराल हो गई है। मोहल्ला जुगपुरा पहले ग्राम पंचायत था, लेकिन परिसीमन में इसे नगर पालिका में शामिल कर लिया गया। हालांकि, अभी भी यहां पर ग्राम प्रधान हैं और पार्षद भी हैं। लेकिन, अधिकांश काम ग्राम पंचायत के हिसाब से होते हैं। यहां पर बिजली का जो रोस्टर जारी है, वह ग्राम पंचायत के हिसाब से ही है। पानी के लिए यहां पर कोई पाइप लाइन नहीं है, इस कारण यहां के निवासी हैंडंपप पर निर्भर हैं और हैंडपंप का जलस्तर नीचे खिसक गया है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें