फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जेएसवाई भुगतान में देरी पर होगी कार्रवाई’

Thu, 27 Oct 2016 01:06 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान पाया गया कि प्रसव लाभार्थियों का कुल भुगतान 73.84 प्रतिशत किया गया है।
विज्ञापन


ब्लाक बार द्वारा 71 प्रतिशत, जिला महिला चिकित्सालय द्वारा 72 प्रतिशत, तथा ब्लाक मड़ावरा द्वारा 72 प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि लाभार्थियों का भुगतान अतिशीघ्र करें। पिछले वर्ष की तुलना में ब्लाक महरौनी, तालबेहट और जिला महिला चिकित्सालय में कम प्रसव होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तीनों चिकित्सा अधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया। वित्तीय वर्ष 2015-16 के जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के भुगतान की स्थिति में जिला महिला चिकित्सालय द्वारा मात्र 34 प्रतिशत, ब्लाक मड़ावरा 56 प्रतिशत, बार 59 प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान किये गये। सीडीओ द्वारा बहुत नाराजगी व्यक्त की गई और निर्देशित किया गया कि पिछले वर्ष के लाभार्थियों का भुगतान अतिशीघ्र किए जाए अन्यथा की स्थिति में इनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत यूपी एंबुलेंस 102 व 108 द्वारा प्रसव लाभार्थियों का ड्राप बैक किया जाता है।

ब्लाक बार में 78 प्रतिशत प्रसव लाभार्थियों को ड्राप बैंक किया गया। प्रगति संतोषजनक न होने पर अधीक्षक बार को कड़ी चेतावनी दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक बिरधा, तालबेहट, बार, महरौनी में पुरुष नसबंदी की प्रगति असंतोषजनक होने पर ब्लाक में कार्यरत बीसीपीएम को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि प्रति माह एनएसबी लक्ष्य पूर्ण किये जाने हेतु 20 पुरुष नसबंदी कराई जाए। नियमित टीकाकरण के अंतर्गत उपलब्धि कम होने पर ब्लाक मडावरा, महरौनी, जखौरा के चिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। संतोषजनक न होने की स्थिति में कारण बताओ नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए थे। जिनके जवाब न प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त की और अनुस्मारक पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सीडीओ द्वारा  27 अक्टूबर बृहस्पतिवार को शाम 4.30 बजे आरबीएसके के समस्त स्टाफ की बैठक मुख्य विकास अधिकारी सभागार में किये जाने हेतु निर्देशित किया। एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अधिकारी को सभी चिकित्सा इकाईयों पर डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन के बारे में स्पष्ट गाईड लाइन प्रेषित की गई । बैठक में सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह, सीएमएस पुरुष डॉ. एसके वासवानी, सीएमएस महिला डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. मुकेश चंद्र दुबे, डॉ. अजय भाले, डॉ. डीसी दोहरे, रजिया फिरोज व समिति के अन्य समस्त सदस्य उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें