फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपीसी पर लगेगा सोलर प्लांट मॉडल तैयार

Fri, 17 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जेपीसी पर लगेगा सोलर प्लांट मॉडल तैयार - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
जमीन की बचत और सौर ऊर्जा की उपयोगिता को देखते हुए सिंचाई विभाग द्वारा जाखलौन पंप केनाल (जेपीसी) की नहर पर सोलर ऊर्जा प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने इसका मॉडल बनाकर नहर पर लगा दिया है। यहां दो यूनिटों से छह मेगावाट बिजली का उत्पादन कर पंप केनाल को संचालित किया जाएगा। जगह बचाने के लिए नहर पर ही प्लांट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जाखलौन पंप केनाल की नहर पर सोलर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने के लिए शुरुआती समय में मॉडल रूप बनाकर स्थापित किया गया है। शीघ्र ही यहां छह मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए दो यूनिटें लगाई जाएंगी। सौर ऊर्जा से बनने वाली बिजली से जाखलौन पंप केनाल के सभी पंपों को चलाया जाएगा। सिंचाई विभाग निर्माण खंड द्वितीय द्वारा जेपीसी की नहर पर सोलर ऊर्जा प्लांट की स्थापना के लिए 3.50 मेगावाट और 2.50 मेगावाट बिजली की दो यूनिटें बनाई जा रही हैं, इसकी अनुमानित लागत करीब सात करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह प्लांट नहर के ऊपर स्थापित किया जाएगा, जिसमें नहर से पानी भी बहता रहेगा और उसके ऊपर बने ढांचे पर सोलर प्लेटों से सौर ऊर्जा का उत्पादन भी होता रहेगा। यह सोलर ऊर्जा प्लांट करीब आठ किलोमीटर लंबाई में नहर पर बनाया जाना है। हालांकि सोलर प्लेटों के ढांचे के अनुरूप नहर की दूरी में वृद्धि भी होना बताया जा रहा है। 
कंपनी द्वारा स्थापित मॉडल के आधार पर विभाग द्वारा सोलर ऊर्जा प्लांट की डिजाइन को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। इस सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली से नहर चलाने के लिए जाखलौन पंप केनाल का संचालन किया जाएगा, जबकि पंप केनाल बंद होने या संचालन से बची बिजली को ग्रिड में भेजा जाएगा, जिससे आम लोग भी इससे बनी बिजली का लाभ ले सकेंगे। 
विज्ञापन


सौर ऊर्जा का हब बन रहा है जिला
जनपद सौर ऊर्जा का हब बनने की ओर अग्रसर है। वर्तमान में जनपद में सोलर ऊर्जा प्लांट की तीन यूनिटों से तीस मेगावाट सोलर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे जनपद को रोशन किया जा रहा है। महरौनी के पास ग्राम पठा में भी दस मेेगावाट और बीस मेगावाट क्षमता की दो यूनिटों की स्थापना भी हो रही है। जिनका संचालन आचार संहिता के बाद होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें