फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में पत्रकार और साथी की निर्मम हत्या पर जताया रोष

विज्ञापन
कैप्सन - बलरामपुर की घटना पर शोक व्यक्त करते पत्रकार - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इकाई तालबेहट की आयोजित बैठक में बलरामपुर के पत्रकार राकेश सिंह एवं उनके साथी पिंटू साहू को जलाकर की गई निर्मम हत्या की निंदा की गई। बैठक में पूरे मामले की विस्तृत जांच कराते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को नौकरी दिलाए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नरेन्द्र दीक्षित ने कहा कि प्रदेेश में जिस तेेजी से पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दबंगों द्वारा कुचलने की कोशिश है। सरकार को ऐसे मामलों में तीव्र कार्रवाई करना चाहिए। राकेश जैन के कहा कि आज देश में पत्रकारों को सच लिखने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है। इसके बाद पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक में अनिल कंचन, रविशंकर अगरिया, सुनील त्रिपाठी, शरद सोनी, अजय जैन जखौरा , सौरभ जैन, गौतम मोदी, देवेंद्र यादव, आशीष लिटौरिया, राकेश रजक समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। अध्यक्षता नरेन्द्र दीक्षित ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें