फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संयुक्त टीमों ने 41 उर्वरक दुकानों पर की छापामार कार्रवाई, सैंपल में भरे पांच नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खाद की बिक्री में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीमों ने 41 खाद बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान खाद के पांच नमूने लिए गए। जांच में खाद का वैज्ञानिक तरीके से रखरखाव नहीं मिलने और मनमाने ढंग से बिक्री किए जाने पर महरौनी के मेसर्स जय करौली सरकार किसरदा के उर्वरक विक्रय पर रोक लगा दी गई। वहीं तीन अन्य उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रंजीत चौरसिया ने बताया है कि जिले में संस्थागत और निजी क्षेत्र के थोक व फुटकर उर्वरक बिक्री केंद्रों के साथ बफर गोदामों पर उप जिलाधिकारियों और उर्वरक निरीक्षकों की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान उर्वरकों के रखरखाव, बिक्री व्यवस्था और निर्धारित दरों पर बिक्री की स्थिति की जांच की गई। जांच के बाद जिले के सभी निजी और संस्थागत उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि उर्वरकों की बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से निर्धारित दरों पर ही करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने नोटिस पाने वाले तीन विक्रेताओं को भविष्य में अनियमितता मिलने पर उनके उर्वरक पंजीकरण प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें