फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से निकालने पर नपा के आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने खाया विषाक्त

विज्ञापन
sucide image.jpg - फोटो : sucide image.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका में 13 वर्ष से आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने नौकरी से निकाले जाने और तीन माह का वेतन नहीं मिलने परेशान होकर जहर खा लिया। जहर खाने से उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कर्मचारी ने पालिका के बाबू पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बड़ापुरा निवासी कपिल राठौर (33) पुत्र रघुवीर राठौर लगभग 13 वर्ष से नगर पालिका के विद्युत विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारी था। बीते वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान उसे नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी पद से हटा दिया गया, जिससे उसके सामने रोजी रोटी का संकट आ गया और वह परेशान रहने लगा। उसकी तीन माह की मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया गया। इसी बात को लेकर बुधवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे उसने घर में जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने परिजनों को जहर खाने की बात बता दी। यह सुनकर परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित कपिल राठौर ने बताया कि वह 13 वर्ष से नगर पालिका के विद्युत विभाग में आउटसोर्सिंग पद पर काम कर रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसे नगर पालिका के बाबू द्वारा निकाल दिया गया है और परेशान किया जा रहा है। उसका तीन माह के काम का भुगतान भी नहीं दिया गया है। इसी वजह से उसने जहर खा लिया है।
विज्ञापन

-----------
अक्तूबर माह तक ही काम किया है, उसका कोई भी बकाया नहीं है। वह ग्रुपबाजी कर रहा था, जिससे दूसरे कर्मी प्रभावित हो रहे थे। जिस कारण उसे हटाया गया।
निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें