फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं बार अध्यक्ष बने जिनेंद्र पंसारी

विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कटरा बाजार सेक्टर के माला पहने नवनियुक्त पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में आयोजित कार्यक्रम में जिला के वरिष्ठ व्यापारी नेताओं का सम्मान किया गया। वहीं, कटरा बाजार सेक्टर का गठन किया गया। इसमें जिनेंद्र पंसारी को सातवीं बार अध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ व्यापारी नेता कैलाश नारायण ड्योडिया शिखरचंद्र मुफलिस, गोकुल चंद्र सरोज, पूरनचंद्र बाबा, महेंद्र समैया, आनंद टड़ैया, हीरालाल खजुरिया, सनत चौधरी का श्रीफल, फूलमाला, शाल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर ने बताया कि व्यापारी नेता पंडित श्याम बिहारी मिश्रा सात करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कटरा बाजार सेक्टर के पदाधिकारियों का गठन भी किया गया। इसमें नगर अध्यक्ष महेश मोनू, महामंत्री पंकज बिरधा, महामंत्री दीपक सोनी और अनिल जैन बबड़ी के निर्देशन में सर्वसम्मति से सातवीं बार जिनेंद्र पंसारी को अध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री संजय समैया, कोषाध्यक्ष मनीष नायक, संगठन मंत्री अशोक जैन को घोषित किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं को पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सतभैया, डॉ. प्रीतम सराफ, नवीन सिंघई, लखन अग्रवाल, महेश सतभैया, अभय जैन, राजीव सुडे़ले, युवा अध्यक्ष मज्जू सोनी, राहुल मोदी, गल्ला मंडी अध्यक्ष अशोक अनौरा, जिला मंत्री अवध बिहारी, उपाध्यक्ष जयनारायण शर्मा, ऋषि त्रिपाठी, उदयभान सिंह, भगवान सिंह बजरा, सतेंद्र निरंजन, देवेंद्र कौशल, जितेंद्र रावत, अंशुल जैन, रवि समैया, भैयालाल, बब्लू सोनी, सर्वेश समैया उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदीप त्रिपाठी व संचालन महामंत्री अनिल अंचल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें