फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखने को तानाबाना बुन रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखने के लिए तानाबाना बुनना प्रारंभ कर दिया है। बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए नए लोगों को सदस्यता दिलाई जा रही है। शुक्रवार को विभिन्न वार्डों के जिला पंचायत सदस्य व सदस्य प्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन

हाईवे स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बिरधा वार्ड के जिला पंचायत सदस्य रामू कुशवाहा, थाना वार्ड से जिला पंचायत सदस्य वेनीबाई एवं उनके प्रतिनिधि सत्येन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला, राघवेन्द्र सिंह परमार, गंगाराम कुशवाहा, सुरेन्द्र प्रजापति, राजा बुंदेला, निहाल सिंह बुंदेला, अरविंद सिंह राजपूत, प्रिंस राजपूत, दुश्यन्त राजा, भागीरथ कुशवाहा, अरविंद सिंह, रघुवीर कुशवाहा, छोटेलाल, प्रमोद , फूलसिंह, धनीराम, बनमाली, श्री राम, रतीराम, धर्मेंद्र राजा, रवीन्द्र राजा आदि ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वह पार्टी का परिवार बढ़ने से अभिभूत हैं। श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नूकोरी ने कहा कि नए सदस्यों के शामिल होने से किसी दल की ताकत बढ़ती है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सोशल मीडिया पर सिर्फ अपनी बात रखें और किसी से तर्क वितर्क या बहस में नहीं पड़ें । इसके अलावा नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गौतम एवं जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर महेश भैया, जिला मंत्री गौरव चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला पंचायत सदस्य कैलाश नारायण निरंजन, सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गौतम, राजेश लिटौरिया, सह मीडिया प्रभारी ध्रुव सिंह सिसौदिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष हरिओम निरंजन, संदीप सिंह बुंदेला,जगभान सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने की एवं संचालन जिला महामंत्री वंशीधर श्रीवास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें