ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में आगामी जिला पंचायत चुनाव की रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया।
ग्राम नाराहट एवं ग्राम अर्जुनखिरिया में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार, मुख्य वक्ता भगवान दास रोड़ा, मंडल प्रभारी ओम प्रकाश सविता, कपिल कुमार अहिरवार पूर्व जॉन इंचार्ज मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार ने कहा कि हमारा लक्ष्य बहुजन समाज पार्टी की दोनों विधानसभा की सीटें जिता करके बहन मायावती के हाथों को मजबूत करना है। इसके लिए बूथ और सेक्टर को मजबूत किया जाएगा। भगवानदास रोड़ा ने कैडर के माध्यम से मान्यवर कांशीराम एवं बहन मायावती के सिद्धांत को अपनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने बल दिया। कपिल कुमार ने कहा कि नौजवानों के बलबूते पर ही पार्टी मजबूत होगी। इस मौके भरत सेन, विजय सिंह, शिवचरण गौतम, हरिराम अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, तिलक अहिरवार, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, मूलचंद, रामबाबू, अर्जुन खिरिया की बैठक में सेवाराम, देशपत गौतम, प्रीतम, हरनाम चांदोरा, राकेश अर्जुन खिरिया, अरविंद सिंह, अरविंद कुमार, चंद्रभान, रंजीत, पंचम लाल, दयाराम, राजकुमार गौतम, अशोक अहिरवार, सोनू अर्जुन खिरिया आदि उपस्थित रहे।