फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद के चुनाव की बजी ड़ुगडुगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव का बिगुल बज गया है। इसके तहत 26 जून को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। वहीं, तीन जुलाई को मतदान व मतगणना की जाएगी। उधर, इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों के नेता रणनीति को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इसमें भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत 26 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे के उपरांत नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को सुबह 29 बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान व इसके पश्चात मतों की गणना की जाएगी। इस चुनाव में सपा व भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला होने के आसार है। भाजपा अध्यक्ष पद के लिए गुप्त रणनीति पर काम कर रही है जबकि सपा ने पहले ही अपने पत्ते खोल दिए हैं। उन्होंने अतल देवी जिला पंचायत सदस्य को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा अभी तक प्रत्याशी का चयन नहीं कर पाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है, जिस कारण भाजपा को प्रत्याशी चुनने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें