ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला मंत्री शकुंतला कुशवाहा का कद ऊंचा कर उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। इससे समर्थकों मेें खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी का फूलमालाओं से स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री शकुंतला कुशवाहा ने कहा कि संघ में जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी इमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। शिक्षकों की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि जिले के पदाधिकारी को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व मिला है, वह हम सभी के लिए गौरव की बात है।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, दिलीप राजपूत, ऋण समिति अध्यक्ष सतेंद्र जैन, विनय ताम्रकार, रामसेवक निरंजन, संतोष सिद्दीकी, राजीव गुप्ता, परशुराम निरंजन, प्रशांत राजपूत, रामरक्षपाल सिंह, इंदरसिंह पटेल, दीप्ति रानी गुप्ता, स्मिता जैन, गौरीशंकर सेन, मनीष खरे, दयाशंकर रजक, अरविंद राजपूत, अरविंद सिंह, दिवाकर शुक्ला, रामराघवेंद्र पटेल, हरिनारायण चौबे, परिवेश मालवीय आदि मौजूद रहे।