फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी के जर्जर कक्षों की होगी मरम्मत

Mon, 26 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज के कक्षाओं की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। डीएम ने क्लीन स्कूल ग्रीन स्कूल योजना में आवंटित धनराशि से चिह्नित कक्षों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने डूडा को कार्यदायी संस्था भी नामित कर दिया है।      
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेजों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के उद्देश्य से क्लीन स्कूल ग्रीन स्कूल योजना प्रारंभ की गई है। योजनांतर्गत प्रदेश के सौ विद्यालयों में जीजीआईसी ललितपुर भी शामिल है। शासन ने योजना को धरातल पर उतारने के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। इसमें से 10 लाख रुपये फर्नीचर, 20 लाख रुपये अनुरक्षण व 20 लाख रुपये अन्य व्यय पर खर्च होनी है। शुरुआत कालेज के जीर्णशीर्ण कक्षा कक्षों की मरम्मत से हो रही है। पिछले दिनों डीएम डा. रूपेश कुमार ने जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया कि कालेज के करीब आठ कमरे जर्जर अवस्था में हैं।

जिस पर उन्होंने कक्षों की मरम्मत का स्टीमेट कराने के निर्देश दिए थे। गत दिवस उन्होंने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है। उधर, डीआईओएस डा. आरपी वर्मा का कहना है कि आधा दर्जन कक्षों की मरम्मत कराई जाएगी, जबकि दो कक्षों पर लेंटर कराया जाएगा। उन्होंने शीघ्र ही काम आरंभ होने की उम्मीद जताई। ठेकेदारों की नजर 20 लाख रुपये के काम पर है। कार्यदायी संस्था नामित होने की भनक पाते ही ठेकेदारों ने विभागीय अफसरों के चक्कर काटना शुरू कर दिया है। कई ठेकेदार डूडा से लेकर डीआईओएस कार्यालय में संपर्क साधने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें