फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी के पुराने भवन में धूल खा रही ट्राईसाइकिलें

Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
amarujala
विज्ञापन
trai byscil, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज के पुराने भवन में दिव्यांगों को बांटने के लिए रखी ट्राइसाइकिलें धूल खा रही है। यह साइकिलें यहां एक पखवाड़ा पहले वितरित करने के लिए लाई गई थी। लाभार्थियों के न पहुंचने से उनका अभी तक बांटा नहीं गया है।  
विज्ञापन

माह की शुरुआत में राजकीय इंटर कालेज में स्वच्छता सर्वेक्षण की कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही द्वारा ग्यारह चयनित लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई। लेकिन इससे ज्यादा संख्या में चयनित दिव्यांगों को बुलाया गया था पर वह नहीं आए। ऐसी स्थिति में 24 से ज्यादा ट्राइसाइकिल वितरित होने से रह गई। जिसे कालेज के पुराने भवन में रखवा दिया गया है लेकिन एक पखवाडा बीतने के बाद भी रखी हुई अवशेष ट्राइसाइकिलें बांटी नहीं जा सकी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चयनित लाभार्थियों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है। जैसे-जैसे चयनित लाभार्थी कार्यालय पहुंच रहे हैं, वैसे-वैसे उन्हें ट्राइसाइकिल वितरित की जा रही हैं।

चयनित लाभार्थियों को अपनी ट्राइसाइकिल एक सप्ताह में प्राप्त करने के लिए कहा गया है।  यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो जिलाधिकारी के माध्यम से नए व्यक्ति का नाम चयनित करते हुए उसे ट्राइसाइकिल दिला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष चंद्र राय
जिला दिव्यांग जन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें