फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धौर्रा में शुरू हुआ झेलम एक्सप्रेस का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखलौन/ललितपुर। धौर्रा स्टेशन पर कोरोना काल में बंद हुई झेलम एक्सप्रेस का ठहराव बुधवार को फिर से शुरू हो गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर सैकड़ाें ग्रामीणों ने पहुंचकर खुशी जाहिर की। ठहराव के बाद राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

झेलम एक्सप्रेस के ठहराव की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बुधवार को ट्रेन के ठहराव होने के समय धौर्रा व आसपास के कई गांवों के सैकड़ों लोग स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर राज्यमंत्री एवं सत्ताधारी दल के अन्य नेता भी पहुंचे। ट्रेन के 11:49 बजे आगमन पर पूरा प्लेटफार्म भीड़ से खचाखच भर गया। मंत्री समेत ग्रामीणों ने झेलम एक्सप्रेस के इंजन को फूल मालाएं पहनाईं और लोग बड़ी संख्या में ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सेल्फी खींचते नजर आए। यहां पूरा जश्न जैसा माहौल था।
राज्यमंत्री समेत प्रधान व अन्य लोगों ने चालक को भी मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। लोगों का उत्साह देखते हुए बन रहा था। कई लोग ट्रेन आने पर ढोल बाजों के साथ झूमते नजर आए। ट्रेन करीब पांच मिनट तक ठहरी। इस मौके पर गांव में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सांसद अनुराग शर्मा के प्रयास से झेलम एक्सप्रेस का ठहराव कराने पर उनकी सराहना की गई। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने ग्रामीणों को अन्य ट्रेनों का भी ठहराव करवाने का आश्वासन दिया। धौर्रा प्रधान धीरज सिंह यादव ने कोरोना काल से पूर्व रुकने वाली सभी ट्रेनों के ठहराव की मांग की। मंत्री के साथ अजय पटेरिया, प्रमेंद्र सिंह बुंदेला, पप्पू राजा आलापुर, यशपाल सिंह एडवोकेट, पिपरई प्रधान नासिर खान, रंजीत यादव कपासी प्रधान प्रतिनिधि, ओम प्रकाश यादव, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा पूर्व प्रधान धौर्रा, राजाराम शर्मा, प्रीतम रैकवार, लखना मिश्रा, रामकुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें