ललितपुर। कठुआ और माधौपुर पंजाब के मध्य भारी बारिश और बाढ़ के कारण डाउन रूट की कुछ ट्रेन निरस्त रहीं। जबकि कुछ ट्रेन को पंजाब के अंबाला स्टेशन से दिल्ली भोपाल के लिए चलाया गया।
रेलवे प्रशासन ने जम्मू के कठुआ व पंजाब के माधौपुर के मध्य भारी बारिश और बाढ़ की वजह डाउन रूट की झेलम एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस को शुक्रवार को निरस्त कर दिया है। ऐसे में यह ट्रेन नहीं आने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा, हालांकि ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिलने पर यात्रियों ने आवश्यक होने पर दूसरी ट्रेनों से जाने का निर्णय लिया या फिर यात्रा ही निरस्त कर दी। वहीं यह डाउन रूट की यह दोनों ट्रेन शनिवार को भी निरस्त रहेंगी। वहीं, पंजाब व जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के चलते अप रूट की झेलम और मालवा एक्सप्रेस जम्मूतबी और अंबाला के बीच निरस्त रहीं। यानि यह ट्रेनें अंबाला तक ही चलाई गईं।