फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 तक झांसी से बीना तक चलेगी पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भोपाल के आगे हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। झांसी-इटारसी पैसेंजर ट्रेन तीन दिन तक बीना तक ही संचालित होगी। जबकि, शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार से तीन दिन तक भोपाल तक ही जाएगी, हबीबगंज स्टेशन नहीं जाएगी।
विज्ञापन

हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों के संचालन को बेहतर चलाने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कारण हबीबगंज जाने वाली कुछ ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 28 से 30 सितंबर तक भोपाल तक ही जाएगी, इन दिनों में यह ट्रेन हबीबगंज रेलवे स्टेशन नहीं जाएगी। 28 से 30 सितंबर के मध्य यह ट्रेन भोपाल से ही नई दिल्ली के लिए संचालित होगी। इसी प्रकार झांसी से चलकर इटारसी को जाने वाली 51828 झांसी- इटारसी पैसेंजर 29 सितंबर तक झांसी से बीना रेलवे स्टेशन के मध्य संचालित होगी, जबकि 51827 इटारसी- झांसी पैसेंटर 30 सितंबर तक बीना व झांसी रेलवे स्टेशन के मध्य ही निर्धारित समय तक चलेगी।
इलाहाबाद से इंदौर के लिए ग्रीष्मकालीन ट्रेन
रेलवे इलाहाबाद से इंदौर तक जाने के लिए ने ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन संचालित करेगा। जो सात नवंबर व दिसंबर माह में संचालित होगी। इसी प्रकार कानपुर सेंट्रल से कांचीगुड़ा के लिए भी नवंबर एवं दिसंबर में ग्रीष्म कालीन ट्रेन के अतिरिक्त फेरों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 04119 इलाहाबाद-अंबेडकरनगर एक्सप्रेस ट्रेन का सात नवंबर से इलाहाबाद से शुरु किया जाएगा। यह ट्रेन सात नवंबर से बृहस्पतिवार को इलाहाबाद से सुबह 10.10 बजे संचालित होगी, जो उसी दिन शाम को 6.40 बजे झांसी और 8.12 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद बीना, विदिशा, संत हृदयरामनगर होते हुए उज्जैन, देवास, इंदौर होते हुए डॉ. अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार 04120 डॉ. अंबेडकरनगर-इलाहाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन डॉ. अंबेडकरनगर से शुरू होकर नवंबर और दिसंबर माह में आठ नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार को डॉ. अंबेडकर नगर से सुबह 11 बजे शुरू होकर इंदौर, संत हृदयरामनगर, विदिशा, बीना होते हुए उसी दिन शाम को 7.44 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन होकर, झांसी के बाद महोबा, चित्रकूट होते हुए दूसरे दिन शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। इसी प्रकार एक अन्य ट्रेन 04155 कानपुर सेंट्रल-कांचीगुड़ा ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस ट्रेन सात नवंबर से 26 दिसंबर के मध्य तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित होगी। इस ट्रेन का संचालन कानपुर सेंट्रल से उक्त अवधि के दौरान प्रत्येक बृहस्पतिवार की शाम को 7.47 बजे शुरू होगा, जो पुखराया, उरई, झांसी होते हुए उसी दिन आधी रात के बाद 12.14 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यहां से यह ट्रेन बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर होते हुए कांचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जबकि 04158 कांचीगुड़ा-कानपुर सेंट्रल विशेष ग्रीष्म कालीन ट्रेन के अतिरिक्त फेरे के रूप में शुक्रवार को रात्रि 23.20 बजे से संचालन शुरू होगा। इसके बाद यह ट्रेन मलकाजगिरी, काजीपेट, पेद्टपल्ली मंर्चियाल, सिरपूर कागजपूर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीना होते हुए उसी दिन रात्रि में 20.12 बजे ललितपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन झांसी होते हुए उरई, पुखरायां, कानपुर सेंट्रल आधी रात के बाद 02.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें