फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बानपुर को सात रनों से हराकर झांसी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप प्रजापति बने प्लेयर ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली(ललितपुर)। पाली खेल एवं मेला महोत्सव 2026 के दसवें दिन शुक्रवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झांसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बानपुर को सात रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। झांसी टीम के खिलाड़ी संदीप प्रजापति को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
झांसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और मात्र 18 रन पर ही चार विकेट गिर गए। शुरुआती झटकों के बाद झांसी की पारी को संदीप प्रजापति और उदय ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने साझेदारी करते हुए 30 गेंदों में 94 रन जोड़ दिए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। संदीप और उदय की साझेदारी के बाद झांसी की टीम 113 रन के स्कोर पर अचानक लड़खड़ा गई और एक के बाद एक विकेट गिरने लगे। टीम 17 ओवर में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। झांसी के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। बानपुर की ओर से गेंदबाजी में रीतेश, सलमान और बॉबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। वहीं सलमान ने मैच के दौरान हैट्रिक लेकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

बानपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई। बानपुर की ओर से दानिश ने 31 रन तथा बॉबी ने 29 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज झांसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। झांसी की ओर से गेंदबाजी में राज नायक, संकुल, तनिष्क और संजय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए। जिससे बानपुर की रन गति पर लगातार दबाव बना रहा।
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण में गुरु शरण सिंह, जतिंदर कौर, बिक्रम जीत सिंह ने संदीप प्रजापति को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया, उन्हें पुरस्कार राशि एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। संदीप प्रजापति ने 39 गेंदों में 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। मैच में अंपायर की भूमिका सुरेश सेन एवं मुकेश राही ने निभाई। स्कोरिंग करने का कामर श्रीकांत विश्वकर्मा एवं अरुण राजा ने किया। वहीं, कमेंट्री प्रमोद प्रजापति, संजय राजा, अनस खान, मोनू मालवीय एवं पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

0000000000
आज का मुकाबला
महोत्सव के तहत आज दूसरा लीग मुकाबला आगरा एवं गुना की टीमों के बीच दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें