फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न बिल जमा हुए, न नए कनेक्शन मिले

Thu, 09 Nov 2017 01:04 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
jhansi news of electricity - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बिजली विभाग में पिछले एक हफ्ते से इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या से ग्यारह स्थानों के बिल जमा काउंटर बंद हैं और उपभोक्ताओं से जुड़े अन्य काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

रिलायंस और सिफी कंपनी से बिजली विभाग ने इंटरनेट कनेक्टिविटी ले रखी हैं। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम के सिविल लाइन स्थित सुकुवां ढुकुवां कार्यालय, गल्ला मंडी, मुन्नालाल, हींगन कटरा, रानी महल, सीपरी बाजार, मुन्नालाल सबस्टेशन बिल काउंटर और वितरण खंड द्वितीय में मुन्नालाल कार्यालय, हंसारी, उन्नाव गेट, बिजौली और प्रेमनगर सबस्टेशन पर बने बिल जमा काउंटर पर रिलायंस की इंटरनेट कनेक्टिविटी से कंप्यूटर चलते हैं। बाकी चार जगह सिफी की कनेक्टिविटी है। पिछले एक हफ्ते से रिलायंस की कनेक्टिविटी न आने के कारण संबंधित कार्यालय और काउंटरों पर बिल जमा करने, नए कनेक्शन देने, बिल संशोधन जैसे सभी प्रमुख विभागीय काम ठप पड़े हैं। इस समस्या के कारण जहां उपभोक्ताओं को मायूस होकर कार्यालय से लौटना पड़ रहा है तो वहीं, कर्मचारी भी हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। कंपनी ने भी मेंटेनेंस के लिए भी कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं लगाया है। इससे समस्या भी जल्द दूर नहीं हो पा रही है।
अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर बराबर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखे जा रहे हैं। पिछले महीने भी 10 से 27 अक्तूबर के बीच अलग-अलग दिनों में ऐसी स्थिति बनी थी, जिससे करीब तीन करोड़ रुपये की हानि हुई। इसका असर उनके लक्ष्य पर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें