फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सांसद के नाम से फर्जीवाड़ा कर फसल बीमा की रकम हड़पने वाले आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

Thu, 19 Mar 2026 01:43 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

अमर उजाला ने ही इस खेल का भंडाफोड़ किया था। पुलिस को आरोपी करीब 3 महीने से चकमा दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज समेत एक लाख रुपए भी बरामद किया है। इस खेल का मास्टरमाइंड अभी फरार है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद अनुराग शर्मा की जमीन के नाम पर फर्जी कागज तैयार करके फसल बीमा की रकम हड़पने का आरोपी ऋतिक को पुलिस ने उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दिसंबर महीने में अमर उजाला ने ही इस खेल का भंडाफोड़ किया था। उसके बाद उपनिदेशक कृषि एमपी सिंह ने प्रेमनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को आरोपी करीब 3 महीने से चकमा दे रहे थे। आखिरकार पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास फर्जी दस्तावेज समेत एक लाख रुपए भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है इस खेल का मास्टरमाइंड अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एएसपी अरीबा नोमान ने बताया कि थाना प्रेमनगर और गरौठा में फसल बीमा करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे। जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी खसरा-खतौनी और अन्य दस्तावेज तैयार कर फसल बीमा की रकम हड़प लेते थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में जालौन जिले के धुरवई निवासी भूपेंद्र राजपूत, पारस नायक और ऋतिक तिवारी उर्फ रानू शामिल हैं। रितिक ने ही सांसद अनुराग शर्मा के नाम जमीन का फर्जी वाला करके फसल बीमा के रकम हड़पी  थी।इनके पास से एक लाख रुपये नकद, कंप्यूटर सेट (सीपीयू, मॉनिटर, माउस) और बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड एक बीमा कंपनी का जिला कोऑर्डिनेटर मुकेश कुमार सिंह है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर नष्ट हुई फसल का बीमा क्लेम करता था और प्राप्त राशि आपस में बांट लेता था। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की जानकारी देतीं एएसपी अरीबा नोमान...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें