ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला चांदमारी स्थित रेलवे कॉलोनी में घर से सोने-चांदी के जेवर (सोना करीब पांच तोला और चांदी करीब सवा किलोग्राम) और पचास हजार रुपये नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टीआरडी रेलवे कॉलोनी निवासी सविता पत्नी उदय सिंह राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 जनवरी को वह अपने बच्चों के साथ ग्राम बनगुवांकलां गई थी। अगले दिन जब वह लौटी तो घर का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे तीन बैगों में से एक जोड़ी झुमकी सोने की, हार, मंगलसूत्र, दो सोने की हाय, चांदी की पायलें दो जोड़ी, कमरपेटी, करधौनी चांदी की, बच्चों की फीस के लिए रखी पचास हजार रुपये नकदी और एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, दो आरडी की बैंक पासबुक एवं अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।