फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु ने दिया प्रेम व दया का संदेश

Fri, 25 Dec 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लिटिल फ्लावर विद्यालय में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फादर किशोर मैथ्यूज ने कहा कि प्रभु यीशु ने चरवाहा बनकर दुनिया की सेवा का जो संदेश दिया, वह भाई चारे के रूप में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विद्यालय में मुख्य प्रबंधक रेन्यु किशोर मैथ्यूज ने कहा कि प्रभु यीशु द्वारा प्रेम और दया के लिए दुनिया में फैलाए गए संदेश में जनहित और मानव हित सर्वोपरि माना जाता है।

फादर इम्मानुएल मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने जन्म लेकर दया, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। क्रिसमस मिलन समारोह की शुरूआत में विद्यालय के बच्चों द्वारा क्रिसमस कैरल्स व प्रभु की जीवनी की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन


मार्क सोलोमन द्वारा सेंटा क्लाज की पोशाक पहनकर आगंतुकों को क्रिसमस के उपहार और मिठाइयां वितरित कीं।

इस मौके पर सोलोमन परिवार की मुखिया जी सोलोमन, रूपकला सोलोमन, सुनील सोलोमन, सुषमा, आकांक्षा, जॉन जानिफर, विश्वास, ईसाचरन, रमेश, अनुभव, ब्रजभूषण कटारे, आदित्य कटारे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें