फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामनी बांध से टीकमगढ़ को दिया गया पानी

Mon, 25 Jan 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पेयजल के बढ़ते संकट को देखते हुए आखिरकार जामनी बांध से पानी छोड़ा जाने लगा है। बांध से 2.5 मिलियन क्यूूबिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


सीमावर्ती मप्र के टीकमगढ़ जिले में सूखा के कारण इस बार पेयजल संकट गहरा गया है। इस बार बरसात कम होने के कारण जामनी बांध में बहुत कम पानी शेष रह गया है, जिससे नहरों का संचालन दिसंबर माह के बाद बंद कर दिया गया।

लेकिन, टीकमगढ़ नगर में पेयजल की आपूर्ति करने वाले बरी घाट फिल्टर प्लांट के पास स्थित जामनी नदी में केवल 30 जनवरी तक की ही पेयजल आपूर्ति करने लायक पानी शेष रह गया था। समस्या को लेकर टीकमगढ़ प्रशासन लगातार ललितपुर के जिलाधिकारी से जामनी बांध से पानी दिए जाने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


टीकमगढ़ के कलेक्टर केदार शर्मा ने राजधानी भोपाल में उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। कुछ दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष टीकमगढ़ लक्ष्मी गिरि और एसडीएम मनोज सिंह ने जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार से मुलाकात की थी। मुलाकात में टीकमगढ़ क्षेत्र में पेयजल किल्लत की जानकारी दी गई, गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएम ने शनिवार को सिंचाई विभाग को जामनी बांध से टीकमगढ़ के लिए पानी छोड़ने की अनुमति दे दी।

शनिवार से छोड़ा गया पानी दो दिन में टीकमगढ़ पहुंचेगा। सोमवार तक पानी बरीघाट फिल्टर प्लांट तक पहुंच जाएगा। जितना पानी टीकमगढ़ को देने की अनुमति दी गई है, उससे टीकमगढ़ नगर क्षेत्र में तीस मई तक पानी की आपूर्ति की जा सकेगी।

निर्माण कार्य व पानी चोरी पर लगी है रोक
टीकमगढ़ में पानी की किल्लत को देखते हुए मप्र प्रशासन ने नगर क्षेत्र में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की सीमा में स्थित जामनी नदी की लगातार चौकसी वहां की पुलिस व सिंचाई विभाग की टीम द्वारा की जा रही है।

जामनी नदी से सिंचाई के लिए पानी लेने पर भी रोक लगा दी गई है, लेकिन नदी के किनारे स्थित खेत मालिक रात के समय पानी की चोरी कर रहे हैं। इसके लेकर वहां के प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

टीकमगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों ने पेयजल की किल्लत को लेकर मुलाकात कर बताया था। शनिवार से सिंचाई विभाग को जामनी बांध से पानी देने के निर्देश दे दिए गए हैं। जामनी बांध के निर्माण के समय मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश राज्यों को पानी का कोटा तय कर दिया गया था। मध्य प्रदेश के हिस्से का पानी उन्हें दिया जा रहा है।
विज्ञापन

- डा. रुपेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें