फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जामनी और उटारी बांध के गेट खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं और बांध भी लबालब हो गए हैं। बुधवार को जामनी और उटारी बांध के अपस्ट्रीम में बारिश होने से दोनों बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में झमाझम बारिश हो रही है। इससे नदियां उफान पर हैं। बुधवार को जामनी बांध और उटारी बांध के अपस्ट्रीम में तेज बारिश से जामनी और उटारी नदी में पानी की आवक ज्यादा हुई। इस कारण बुधवार रात 12.30 बजे जामनी बांध के दो गेट एक-एक फीट खोलकर 1992 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, उटारी बांध में पानी की आवक बढ़ने से जलस्तर निर्धारित करने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर 1:15 बजे पांच गेट खोलकर 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बांधों के गेट खुलने से इन नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ गया और रिपटों, पुलियों के नीचे से पानी निकलने लगा।

क्षेत्र में हो रही बारिश से उटारी बांध का जलस्तर बढ़ गया था। जलस्तर निर्धारित करने के लिए उटारी बांध के पांच गेट खोले गए हैं। इससे 1500 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। जलस्तर निर्धारित होने पर गेट को बंद कर दिया जाएगा। - इंजी. बिपिन कुमार, अवर अभियंता, राजघाट निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें