फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गुणवत्ता जांच से जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे जलमित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के ग्राम पंचायतों में नियुक्त किए जाएंगे जलमित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पेयजल योजनाओं के संचालन के लिए ग्राम पंचायतों में जल मित्र तैनात किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान व सचिव की संस्तुति पर इनकी तैनाती होती है। इन्हें पेयजल योजनाओं के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जनपद में अधिकांश गांव में पाइपलाइन से पानी पहुंचाना प्रारंभ कर दिया है। योजनाओं के संचालन के लिए अब शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में जलमित्र को तैनात करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में चयनित व्यक्ति को जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना में आवेदन की न्यूनतम योग्यता 10वीं पास की रखी गई है। इस योजना के तहत प्लंबिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर चयन होगा, आवेदक तैनाती उसी ग्राम पंचायत में होगी, जिसका वह निवासी होगा। इसके लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, कई लोगों ने आवेदन दिए हैं। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर संस्तुति के बाद जन जीवन मिशन के तहत चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

-
जलमित्रों का यह होगा कार्य
जलमित्र ग्रामीण पेयजल नेटवर्क की निगरानी करेंगे, साथ ही पाइपलाइन, कनेक्शन और टैंकों की मरम्मत में सहयोग करेंगे। पानी की समय-समय पर गुणवत्ता जांच, जल संरक्षण एवं पानी के सतत उपयोग पर जागरूकता फैलाने जैसे कार्य करेंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल मित्र की तैनाती जाएगी। इसके लिए सचिवों व ग्राम प्रधानों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही यह प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
कुंवर सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें