फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह करोड़ रुपये से जल संस्थान का ढांचा होगा मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहरी क्षेत्र में आए दिन लड़खड़ा रही जलापूर्ति को दुरुस्त करने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें ललितपुर सहित अन्य नगरीय क्षेत्र भी शामिल किए गए हैं। इस पर करीब चौदह करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव नगर विकास से धनराशि की मांग की है।
विज्ञापन

कई सालों से जल संस्थान तंगहाली में जलापूर्ति को सुचारु बनाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन पुरानी हो चुकी मशीनरी व पाइप लाइनों से व्यवस्था बन नहीं पा रही है। शहरी क्षेत्रों की जलापूर्ति करते समय आए दिन मोटरें व साइफन खराब होना आम हो गया है। इसके अलावा पाइप लाइनों में जगह-जगह लीकेज की समस्या बनी हुई है। इस कारण दूषित जलापूर्ति होने की भी संभावना रहती है। इसे ध्यान में रखकर जल निगम ने नगरीय क्षेत्रों में पेयजल समस्या के समाधान हेतु चार पाइप पेयजल योजनाओं की पीएफआर स्वीकृति एवं धनावंटन हेतु शासन को पूर्व में भेजी गई थी। इसमें रिहैबिलीटेशन वर्क्स फॉर ललितपुर के लिए 7089.83 लाख रुपये, रिहैबिलीटेशन वर्क्स फार तालबेहट के लिए 3383.18 लाख रुपये, रिहैबिलीटेशन वर्क्स फार महरौनी के लिए 3717.38 लाख रुपये और रिहैबिलीटेशन वर्क्स फार पाली के लिए 2432 लाख रुपये की मांग की गई है।
नगरीय क्षेत्रों के पेयजल योजनाओं के जीर्णोद्घार हेतु कुल 14214.71 लाख रुपये की आवश्यकता है। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने उपरोक्त पीएफआर स्वीकृत कराने के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

----
ये होंगे काम
शहर में साठ किलोमीटर पाइप लाइन बदली जाएगी। 13 एमएलडी डोडाघाट पंप हाउस व 315 केएल के सीडब्ल्यूआर एवं साइफन की मरम्मत होगी। इसके अलावा लोगों को नए कनेक्शन भी दिए जाएंगे। आजादपुरा लेडिया स्थित जलाशय काफी पुराना है, जिसके नए निर्माण की आवश्यकता है। तालबेहट में कम व्यास की पाइप लाइन बिछी हुई है, साथ ही जीर्णशीर्ण हैं, जिसकी जगह पाइप लाइन विस्तार, पंपिंग प्रणाली की आवश्यकता है।
विज्ञापन

----
पूर्व में पीएफआर शासन को भेजी गई थी, लेकिन अभी तक धनराशि प्राप्त नहीं हो सकी है। अब जिलाधिकारी के माध्यम से दोबारा शासन को पत्र लिखा गया है।
- संजीव कुमार अधिशासी अभियंता जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें