ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप जिला कारागार में कैदियों के बाद अब कर्मियों को चपेट में ले लिया है। बृहस्पतिवार को कोरोना जांच के दौरान जेल कॉलौनी निवासी छह व तीन बंदी समेत 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2532 पहुंच गई है। इनमें 39 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2175 स्वस्थ हो चुके हैं।
बीते तीन दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप जिला कारागार में फैल गया था। बृहस्पतिवार को कारागार में जांच के दौरान तीन बंदी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा जेल कॉलौनी निवासी छह जेल कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के ग्राम लागौन में दो, मड़ावरा के ग्राम साढ़ूमल में एक, तहसील महरौनी के कस्बा निवासी पांच व ग्राम सैदपुर निवासी चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तहसील तालबेहट के कस्बा निवासी तीन व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
----------
1074 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
बीते चार दिनों से आरटीपीसीआर जांच को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपल की रिपोर्ट समय पर नहीं आ सकी है। ऐसे में सैंपल वाला व्यक्ति रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन बना रहता है। यहां पर अब तक के 1074 व्यक्तियों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
--------
बृहस्पतिवार को 26 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन जिला कारगार के कैदी हैं और छह जेल कर्मी व 17 अन्य व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
- डां. प्रतापसिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी