फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ की सोलर बिजली से जगमगाएगी गल्ला मंडी

Fri, 09 Dec 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
eletricity lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
 बिजली की किल्लत से छुटकारा दिलाने के लिए मंडी परिषद लखनऊ द्वारा नवीन गल्ला मंडी में सात करोड़ की लागत से 260 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। प्रस्ताव की मंजूरी के बाद बजट भी उपलब्ध करा दिया गया है। जिसके चलते गल्ला मंडी में इसके लिए निर्माण कार्य भी शुरु हो गया है। जगह की कमी के चलते मंडी में दुकानों की छतों पर सोलर प्लेटें लगाई जाएगी। 
विज्ञापन

नगर की गल्ला मंडी व्यापारिक दृष्टिकोण से प्रदेश की मंडियों में शुमार है। गल्ला मंडी परिसर में स्थित साढ़े चार सौ दुकानें, करीब आधा दर्जन से अधिक गोदामें, टीन शेड, मंडी समिति कार्यालय और मंडी समिति कर्मचारियों के लिए आवासीय कालोनी में रोशनी के लिए समिति द्वारा बिजली विभाग से सौ किलोवाट का विद्युत कनेक्शन लिया गया है। बिजली उपभोग करने पर गल्ला मंडी समिति द्वारा हर माह बिल का लाखों रुपए भुगतान किया जाता है। इसके साथ ही आए दिन विद्युत फाल्ट होने पर घंटों बिजली आपूर्ति ठप बनी रहती है, जबकि गर्मियों में तो कई बार तीन से चार घंटे तक बिजली बाधित बनी रहती है, इसके साथ ही यदि विभाग द्वारा कटौती का रोस्टर लागू कर दिया जाता है तो समस्या और भी गंभीर हो जाती है। गल्ला मंडी को अब ई-ऑक्शन प्रणाली से भी जोड़ दिया गया है, जिसके चलते पंजीकृत व्यापारी व किसान गल्ला व्यापार ई-ऑक्शन प्रणाली के माध्यम से ऑन-लाइन कर सकते हैं। ऐसे में ऑन-लाइन सिस्टम को हर समय संचालित करने के लिए सुचारु बिजली आपूर्ति की जरुरत होगी। इसके लिए मंडी परिषद लखनऊ द्वारा नगर की गल्ला मंडी में सुचारु बिजली आपूर्ति के लिए 260 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। इसके लिए परिषद द्वारा सात करोड़ रुपए का बजट भी उपलब्ध करा दिया गया है। सोलर प्लांट लगाने का जिम्मा हरियाणा की एक कंपनी को सौंपा गया है। गल्ला मंडी में जगह की बचत के लिए मंडी प्रशासन द्वारा सोलर प्लांट की सोलर प्लेटों को गल्ला मंडी समिति कार्यालय के सामने नवीन प्याऊ के पास स्थित दुकानों की छतों पर लगाया जाएगा। सोलर प्लांट की बैटरियों के कंटेनर के लिए मंडी परिसर स्थित सब्जी मंडी में कंट्रोल रुम भी बनाया जा रहा है। जहां से सोलर प्लांट से बिजली आपूर्ति को संचालित किया जाएगा। सोलर प्लांट लगने से हर समय गल्ला मंडी में बिजली आपूर्ति बनी रहेगी। प्लांट स्थापित होने के बाद गल्ला मंडी समिति द्वारा बिजली विभाग से लिया गया कनेक्शन कटवाने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि अनावश्यक विद्युत बिल का भुगतान न करना पड़ा। 

62.5 किलोवाट का जेनरेटर भी लगेगा
ललितपुर। मंडी परिषद लखनऊ द्वारा गल्ला मंडी में सोलर प्लांट से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने की दशा में सुचारु बिजली की उपलब्धता के लिए 82.5 किलोवाट का एक जेनरेटर को भी मंजूरी दे दी गई है। शीघ्र ही मंडी परिषद द्वारा गल्ला मंडी के लिए उक्त जेनरेटर उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन

-
इनका कहना है-
मंडी परिषद द्वारा गल्ला मंडी में 260 किलोवाट के सोलर प्लांट स्थापित कराया जा रहा है, जो सात करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होगा। जगह की बचत के लिए प्लांट की सोलर प्लेटों को दुकानों की छतों पर लगाया जाएगा। इसके लिए कंट्रोल रुम का निर्माण कार्य चल रहा है। शीघ्र ही प्लांट लगने से सोलर बिजली से गल्ला मंडी रोशन हो सकेगी।
विज्ञापन

अनिल कुमार, मंडी सचिव, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें