फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जगतगुरु राजेंद्र दास 24 जून से सुनाएंगे भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तालाबपुरा स्थित सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर परिसर में 24 जून से धार्मिक आयोजनों व तुवन मंदिर प्रांगण में होने वाली श्रीमद्भागवत महामहोत्सव को लेकर शनिवार को बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

नृसिंह पीठ के पूर्व पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर बालकृष्ण दास की पंचम पुण्य स्मृति में अगले माह 24 से 30 जून तक श्रीमद्भागवत महामहोत्सव की रूपरेखा बनाई गई। अध्यक्षता कर रहे महंत गंगादास ने कहा कि जगतगुरु पीठाधीश्वर डाॅ राजेंद्र दास श्रीमद्भागवत महापुराण का वर्णन करेंगे। सप्त दिवसीय आयोजन में अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्री हनुमत यज्ञ, श्री हनुमान चालीसा के पाठ एवं रासलीला का आयोजन मंदिर परिसर में होगा। कथा स्थल श्री तुवन मंदिर प्रांगण निर्धारित किया गया है। कथा के मुख्य यजमान के रूप में प्रदीप चौबे, हरिनाम संकीर्तन के लिए नरेश शेखावत, चालीसा पाठ के मनोरथी हरिशंकर साहू, भजन संध्या के मनोरथी निखिल तिवारी, रासलीला के मनोरथी राजेंद्र बाजपेयी होंगे। बैठक में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सरदार बीके सिंह, अजय तिवारी नीलू, राजीव बबेले, डॉ. एसपी पाठक, जयशंकर द्विवेदी, कमलापति रिछारिया, ओम प्रकाश शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें