संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पानी देते समय खेत में पड़े बिजली के तार के संपर्क में आने से आईटीआई के छात्र की मौत हो गई।
थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम रसोई निवासी रामभरत (22) पुत्र सुरेश आईटीआई का छात्र था। शुक्रवार को वह अपने खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान खेत में पड़े बिजली के तार के संपर्क में आ गया और अचेत हो गया। शाम को जब पिता सुरेश खाना देने गाया तो यहां रामभरत अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन आनन फानन उसे बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा चाली यादव ने बताया कि रामभरत तीन बहन का इकलौता भाई था।