फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो करोड़ से सिंचाई विभाग करेगा 12 तालाबों का पुनरुद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सिंचाई विभाग के बारह तालाबों का पुनरुद्धार दो करोड़ रुपये से किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
ललितपुर को बांधों, नदियों और तालाबों का जिला कहा जाता है। देखरेख के अभाव में ये सिर्फ बरसाती तालाब बनकर रह गए हैं। इनमें गर्मी के दिनों में काफी कम मात्रा में पानी बचता है। जल संरक्षण को लेकर और गर्मियों में पानी की समस्या न आए, इसके लिए कई कार्य कराए जा रहे हैं। नदियों का जीर्णोद्धार कर इन्हें पुनर्जीवित सहित अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। अब सिंचाई विभाग ने 12 तालाबों को पुनरुद्धार कर इन्हें पुनर्जीवित करने की योजना बनाई है।
राजघाट निर्माण खंड द्वारा ब्लॉक जखौरा, बार और तालबेहट क्षेत्र में स्थित 12 तालाबों की सूची तैयार कर इनके पुनरुद्धार करने की करीब दो करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके बाद इनमें भरपूर मात्रा में पानी रहेगा। इससे किसानों को सिंचाई के लिए अधिक पानी मिलेगा।
विज्ञापन


इन तालाबों का होगा पुनरुद्धार
सिंचाई विभाग द्वारा जिन तालाबों का पुनरुद्धार किया जाना है, उसमें सीरोंन खुर्द, पटोराकलां, बिनैकामाफी, खरखरी, बार, भैलोनीसूबा, भैलोनी लोध, पवा, बिजरौठा, ककड़ारी, नत्थीखेडा, करीला ग्राम पंचायतों में स्थित तालाब शामिल हैं।
विज्ञापन


जल संरक्षण को लेकर 12 तालाबों का पुनरुद्धार करीब दो करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही इनका कार्य शुरू करवाने की प्रक्रिया कराई जाएगी।
इं. शैलेष कुमार, अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें