फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रुपये लेने के चार दिन बाद भी नहीं कराया प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/मड़ावरा। स्वास्थ्य विभाग में एक के बाद एक रिश्वत लेने के प्रकरण सामने आ रहे हैं। अभी न्यू पीएचसी बालाबेहट में रुपये लेकर प्रसव कराने का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि मड़ावरा सीएचसी स्थित मैटरनिटी विंग में पैसे लेने के चार दिन बाद भी प्रसव नहीं कराने का आरोप लगा है। शुक्रवार को इससे संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद अब विभागीय अधिकारी जांच कराने की बात कह रहे हैं।
मड़ावरा के ग्राम प्यासा की जशोदा अहिरवार को प्रसव पीड़ा हो रही थी। वह अपनी सास के साथ चार दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मैटरनिटी विंग में आई थी। यहां तैनात स्टॉफ में एक ने दो सौ रुपये तो दूसरे ने 150 रुपये लिए। एक महिला कर्मचारी ने इंजेक्शन लगाने के नाम पर पचास रुपये तक ले लिए। शुक्रवार को वायरल वीडियो में प्रसूता की सास ने बताया कि चार दिन से अस्पताल में ठहरे हुए हैं, लेकिन अब तक प्रसव नहीं कराया गया है। साथ में एक छोटा बच्चा भी है, उसके खाने-पीने तक की समस्या हो रही है, लेकिन उसकी परेशानी कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बालाबेहट में प्रसूता को जमीन पर लिटाने का था आरोप
बीते दिनों ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम बालाबेहट स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो वायरल हुआ था। यहां प्रसव के नाम पर पैसे कम देने पर जमीन पर लिटाने के आरोप लगाए गए थे। साथ ही एक्सपायरी तिथि की दवाइयां देने का भी आरोप था। इसकी जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।
-
मड़ावरा स्थित मैटरनिटी विंग में रुपये लेने के बाद प्रसव न कराने के आरोप की जानकारी है। इसकी जांच कराई जाएगी।
-डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें