फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्कूली बच्चों में बांटी जाएंगी आयरन की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बच्चों-किशोरों में रक्त की कमी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की जाएंगी। इन गोलियों को जल्द ही विद्यालयों में पहुंचाया जाएगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व इन गोलियों को स्कूलों में छात्र-छात्राओं को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्राथमिक, जूनियर व माध्यमिक स्कूल के बच्चों में खून की कमी को दूर करने तथा उन्हें मजबूत बनाने की दृष्टि से उनमें आयरन और फोलिक एसिड की गोली वितरित करने की व्यवस्था की गई है। बच्चे हर सप्ताह एक गोली का सेवन करेंगे। डॉ. प्रदीप यादव नोडल आरवीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) ने बताया कि गोलियाें का वितरण छात्रों की संख्या के आधार पर किया जाता है। दवाएं ब्लॉकवार पहुंचाई जाती हैं। इन गोलियों को स्कूल स्तर पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी स्कूलों में आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां पहुंच जाएंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को आयरन व फोलिक एसिड की गोली देने के स्थान पर सीरप दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें