फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पशुपालकों ने कारसदेव मंदिर पर किया रात्रि जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन। कस्बा स्थित कारसदेव मंदिर में दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुओं की खुशहाली और उनका पालन करने वाले परिवारों की समृद्धि के लिए अखंड गोट का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने पूरी रात गोटों के माध्यम से रात्रि जागरण किया।
विज्ञापन

ग्रामीण परिवेश में पुरानी बुंदेली संस्कृति, लोकगीत, बाबा के गीत, राई, रामटेरा, सेरा और फाग आज भी अपने अतीत को जीवंत बनाए हुए हैं। विभिन्न त्योहारों पर उनकी झलक दिखाई देती है। उनमें से एक परंपरा गोटों का गायन है, जिसमें बड़े उत्साह से यादव, पाल, गड़रिया और गूजर भाग लेते हैं। खुशीपुरा स्थित कारसदेव मंदिर में अखंड गोटों का आयोजन कर दूध देने वाले जानवरों की बीमारियों से रक्षा, उनके चारे भूसा के लिए अधिक अनाज उत्पादन और जंगलों के संरक्षण व संवर्धन के लिए गोटियों ने अपने देवता कारस देव का दूध, दही, घी से पूजन किया। बृहस्पतिवार सुबह पूजन के साथ सभी गोटियों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर नत्थू पाल, भगत, हरदारी, लालचंद पाल, सीताराम, भागीरथ भैंसाई, बाबूलाल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें