तालबेहट। थाना क्षेत्र के ग्राम धमकना गांव में दबंगों ने एक महिला व उसके परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
धमकना निवासी मीना वंशकार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने खेत पर बने घर में परिवार के साथ मौजूद थीं। इसी दौरान गांव के ही चार लोग आशू अहिरवार, इंद्रपाल अहिरवार, प्रदीप अहिरवार व निक्की अहिरवार बिना किसी कारण वहां पहुंचे और गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों पिटाई कर दी। जिससे वह व उसके पति जितेन्द्र वंशकार (35) और सास मलीदा वंशकार (55) को चोटें आई हैं। साथ ही वह थाने में रिपोर्ट करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद