फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आवासीय विद्यालय में शिक्षकों के चार पदों के लिए हुआ साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षण कार्य में बाधा आ रही थी। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिया गया।
विज्ञापन

शिक्षकों के रिक्त चल रहे पांच में से चार पदों पर विकास भवन में साक्षात्कार लिया गया। अंग्रेजी, गणित, संस्कृत व सोशल साइंस के शिक्षकों के लिए 120 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सुबह से प्रारंभ हुआ साक्षात्कार दोपहर तक चला। मुख्य विकास अधिकारी व पैनल में शामिल अन्य अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच करते हुए जिस विषय में उन्होंने आवेदन किया था, उससे संबंधित सवाल पूछे। अभी हिंदी के शिक्षक के लिए और रिक्तियां निकाली जानी हैं। वर्तमान में अटल आवासीय विद्यालय में 25 शिक्षक तैनात हैं। यहां पांच पद रिक्त थे, जिनमें से चार पदों के लिए साक्षात्कार हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने बताया कि साक्षात्कार हो चुके हैं। प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें