फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दुकानदार से रुपये ऐंठने वाला अंतरराज्यीय ठग चढ़ा हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कंप्यूटर और मोबाइल दुकानदार से फर्जी दस्तावेज बनाकर रुपये ठगने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और ठगे गए 1.88 लाख रुपये भी वापस कराए।
मोहल्ला आजादपुरा निवासी अंकित सतभैया की मोबाइल और कम्प्यूटर की दुकान है। कुछ दिन पूर्व आनलाइन मोबाइल बेचने के नाम पर उससे 1.88 लाख रुपये की ठगी हो गई थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने ठगी करने के आरोपी विनय कुमार दवानी निवासी- C- 02 कटारिया होम्स पोलीपठार ग्वारीघाट रोड, जनपद जबलपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम दाम में मोबाइल बेचने का लालच देकर करता था ठगी
आरोपी ने बताया कि वह व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन मोबाइलों की खरीदारी करने वाले दुकानदारों/ग्राहकों की जानकारी एकत्र करता था। उन्हें फोन करके झांसे में लेते हुए मोबाइल कम दाम में बेचने का लालच देता था। मोबाइल की फोटो व वीडियो और फर्जी बिल बनाकर भेज देता था, जिससे वह उसके जाल में फंस जाते थे और एडवांस/पूरा रुपया भेज देते थे। उसने अलग-अलग राज्यों में दुकानदारों को झांसे में लेकर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें