ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस बार कोविड के कारण उन लोगों ने भी योग को अपनाया, जो कभी इससे दूरी रखते थे। योग का कार्यक्रम शैक्षिक संस्थाओं, सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक दलों के बैनर तले आयोजित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर योग व व्यायाम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन व संचालन योग कार्यक्रम प्रभारी गौरव चौधरी ने किया। योग का प्रशिक्षण योगाचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव व फूलचंद महाराज ने दिया। श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नूकोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, डॉ. दीपक चौबे, जगदीश सिंह लोधी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जिला महामंत्री बब्बूराजा बुंदेला, वंशीधर श्रीवास, महेश भैया सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर दवाओं का वितरण किया गया। जिला पोस्ट कोविड अधिकारी डॉ. विनीता भारती, क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र विजौरिया और कार्मिक प्यारे लाल साहू ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
नगर भाजपा मंडल द्वारा नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में नई बस्ती सिद्ध पीठ चंडी माता मंदिर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सभी सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों ने उपस्थित होकर योग शिविर को सफल बनाया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिराम निरंजन, नगर मंत्री संतोष नायक, अवधेश शर्मा, रानू तिवारी, आदित्य द्विवेदी उपस्थित रहे। उधर, जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तजव, राजीव हुंडैत, तेजस श्रीवास्तव, अनुराग पार्षद, दीपक, अंकुर दुबे ने नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में योग किया।
डॉ. किलेदार योग भवन में नीमा द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. एस पी पाठक ने अध्यक्षता व डॉ. दीपक चौबे ने संचालन किया। डॉ. एस पी पाठक ने कहा कि वायरस संक्रमण के बाद शरीर की कमजोरी व तनाव को योग व ध्यान से दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. अमिताभ पारासर, डॉ. शशांक पाठक, डॉ. डॉ सुदीप श्रीवास्तव, डॉ. अवनी कड़की, डॉ. रमेश किलेदार, डॉ. राजेंद्र साहू, डॉ. राजेश साहू, डॉ. गजेंद्र, डॉ. शैलेंद्र जैन, डॉ. शशांक कड़की, डॉ. स्वामी प्रसाद, डॉ. अरविंद झा, डॉ. विवेक सक्सेना, डॉ. अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
-------
योग मन और शरीर की एकता का प्रतीक
ललितपुर/कारीटोरन। कंपनी बाग में सिक्योरिटी एंड डेवलपमेंट ऑफ वूमेन पावर सैडो की प्रशिक्षिकाओं द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। निदेशक प्रीति शुक्ला ने आगे बताया कि योग मन और शरीर की एकता का प्रतीक है। इस दौरान प्रीति जैन सहित महिलाएं उपस्थित रहीं। युवा भारत, महिला पतंजलि योग समिति, सैडो पावर ग्रुप ,भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में युवा भारत के मंडल प्रभारी व योग प्रशिक्षक अनुराग चतुर्वेदी के निर्देशन में महिला प्रभारी प्रीति जैन, युवा भारत जिला प्रभारी योग शिक्षक मुकेश कुमार साहू व योग शिक्षक अशोक सेन द्वारा कंपनी बाग में योगाभ्यास कराया गया, साथ ही गायत्री परिवार द्वारा गायत्री मंदिर में आयोजित योग महोत्सव में योग प्रशिक्षक अनुराग चतुर्वेदी व योग शिक्षक मुकेश कुमार साहू द्वारा योगाभ्यास कराया गया।। योग प्रशिक्षक अनुराग चतुर्वेदी ने इसे फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों ने भी योगाभ्यास कराया। कारीटोरन में ब्लाक बिरधा के ग्राम पंचायत बरखिरिया में ग्राम प्रधान ममता नायक ने ग्रामीणों को योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस दौरान अपने आवास पर महिलाओं और बालिकाओं के साथ योग किया।
----
ओशो फॉरेस्ट में किया योग
ललितपुर। डैम ग्रुप के तत्वावधान में गोविंद सागर बांध की तलहटी में स्थित ओशो फॉरेस्ट में बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर के संयोजन में और योगाचार्य लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा के निर्देशन में योग क्रियाएं की गई। इस मौके पर हरनारायण राजपूत, परमानंद विश्वकर्मा, संजय सेन, अनूप मोदी, अमित सोनी, विजय उपाध्याय, विनय ताम्रकार, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
---
घरों में किया योगाभ्यास
तालबेहट। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुछ स्थानों पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते अधिकांश लोगों ने अपने घरों पर योग किया। दीप कैम्ब्रिज एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में योग शिक्षिका अंकिता ने योग कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांशीबाई, प्रबंधिका रानी देवी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। योग कार्यक्रमों में पतंजलि योगपीठ के जिलाध्यक्ष डॉ. हरिश्चन्द्र झा, राजेन्द्र शर्मा, राजेश शुक्ला, दीपक बबेले का योगदान रहा।
-------
कॉलेजों में हुए आयोजन-योग अचूक रामबाण औषधि
ललितपुर/महरौनी। पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय में विश्व योग दिवस पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान शिक्षकों ने योग की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से जीवन में योग की प्रासंगिकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। संस्थापक डॉ. पारसनाथ यादव ने कहा कि योग आज पूरे विश्व के मानव समाज की जीवनशैली का अभिन्न अंग बन चुका है। इस अवसर पर समस्त कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
श्री दीपचंद्र चौधरी ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कराया गया। प्रबंधक कमलेश चौधरी ने योग अचूक रामबाण औषधि है। प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने अवसाद तनाव, कुंठा अन्य मानसिक उलझने दूर करने के लिए आसन कराए। प्रो. भगवत नारायण शर्मा, योगाचार्य डॉ. जितेंद्र ने प्राणायाम, भ्रामरी, वृक्षासन, अनलोम-विलोम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। इस दौरान प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, प्रो. आदित्य मिश्रा, प्रो. राकेश राजन, प्रो. पुष्पेंद्र वर्मा, प्रो. अभिषेक रावत, सुमिता पांडेय मौजूद रहे। उधर, शिक्षक पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि कोरोना महामारी ने लोगों में तनाव और चिंताओं को बढ़ा दिया है। योग इस प्रकार के मुद्दों से निपटने में मदद करता है। योग जीवन जीने की कला को सिखाता है।
महरौनी में योग दिवस पर ऑनलाइन व ऑफलाइन योग शिविर किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि राधेश्याम व योगाचार्य भागीरथ पुरुषार्थी रहे। जूम मीटिंग के माध्यम से युवा 4जी में योगाभ्यास कराया। जिसमें योग का महत्व बताया और योग क्रियाएं, प्राणायाम, योगासन आदि कराए गए। इस दौरान गजेंद्र सिंह बुंदेला, धर्मेंद्र पाठक, चंद्रशेखर पंथ, सौरभ राजा, आशुतोष सिंह सेंगर, सुखदयाल अहिरवार, प्रभु दयाल साहू, रवि खरे, सुधीर त्रिपाठी, रामसेवक व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन युगल किशोर ने व प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया।
कंपनी बाग में योग करती सैडो पावर ग्रुप की सदस्य- फोटो : LALITPUR
ोग दिवस पर योग करते शिवांशी, नैंसी व मानसी- फोटो : LALITPUR