फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह हजार पांच सौ इक्कीस इंटर के विद्यार्थी होंगे प्रमोट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। योगी सरकार द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल के बाद अब इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को भी प्रमोट किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते यह निर्णय लिया गया है। डिप्टी सीएम ने इसका ऐलान किया है। इससे इंटर के छात्रों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 36530 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें इंटरमीडएिट के 15521 पंजीकृत हैं। इनमें राजकीय स्कूल के 1312 बालक, 2787 बालिका, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के 2595 बालक, 1080 बालिका, वित्त विहीन विद्यालय के 4497 बालक, 3250 बालिका शामिल हैं। वहीं,हाईस्कूल में 21009 पंजीकृत हैं। इनमें राजकीय स्कूलों के 2971 बालक, 3152 बालिका, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय के 2582 बालक, 985 बालिका, वित्त विहीन विद्यालय के 6853 बालक, 4466 बालिका शामिल हैं। पहले हाईस्कूल की परीक्षा रद्द की गई और अब इंटरमीडिएट की परीक्षा नहीं कराने का फैसला लिया है। अब इंटरमीडिएट के विद्यार्थी बिना परीक्षा में पास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें