फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को हरा-भरा बनाएगा इंटैक चैप्टर

विज्ञापन
भगवान आदिनाथ कालेज ऑफ एजूकेशन में पौधरोपण करते विधायक रामरतन कुशवाहा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। इन्टैक ललितपुर चैप्टर के पौधरोपण अभियान की शुरुआत हो गई। इस अवसर महर्रा स्थित भगवान आदिनाथ कालेज ऑफ एजूकेशन में विधायक रामरतन कुशवाहा ने पौधा रोपा। इस दौरान कुल तीन हजार पौधों का रोपण कालेज प्रांगण में किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन ने कहा कि वृक्ष धरा का आभूषण हैं, जो पृथ्वी से प्रदूषण को दूर करने के साथ हमें प्राणवायु उपलब्ध कराते हैं। इस बरसात के मौसम में सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। धार्मिक ग्रंथों में भी इसे पुण्य कार्य माना गया है। हमें पौधे लगाने के साथ पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर भी ध्यान देना होगा ताकि बढ़ते प्रदूषण से हम मुक्त हो सकें। सरकार द्वारा कोरोना महामारी में दिवंगत हुए लोगों की याद में जगह-जगह स्मृति वन बनाए गए हैं, जहां पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।
इंटैक संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि 1 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा ताकि हमारा जनपद और अधिक हरा-भरा सुंदर बन सके। कालेज के डायरेक्टर प्रदीप जैन ने कहा कि कोरोना महामारी के समय जिस तरह से देश को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा, उसने एक बार फिर संपूर्ण मानव समाज को इस ओर सोचने पर मजबूर कर दिया है। कालेज में इंटैक के पौधरोपण अभियान के तहत 3000 पौधों का रोपण किया गया है। इसके पूर्ण रुप से रखरखाव की जिम्मेदारी हमारी होगी, ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर इंटैक सहसंयोजक रमाकांत तिवारी, मनोज पुरोहित, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार, ग्राम प्रधान महर्रा रामेश्वर यादव, विनोद बौद्ध, अश्वनी जैन, राकेश कुमार, कामता प्रसाद, अमरेन्द्र लाल, भावना साहू, निधि जैन, विनिता जैन, भावना सेन, रंजना नामदेव, अंकित जैन, कृष्णा, पुष्पेंद्र यादव, सर्वेश श्रीवास्तव, महेन्द्र सेन, अनुज हुण्डैत, लक्ष्मी कुशवाहा सहित कालेज के तमाम शिक्षक कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन रोहित जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें