फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशक संघ ने विधानसभा का घेराव करने की बनाई रणनीति

Sat, 15 Jul 2017 01:09 AM IST
amarujala
विज्ञापन
teachers lalitpur news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ललितपुर। 
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय कंपनी बाग में अनुदेशक संघ की बैठक आयोजित की गई, इसमें अनुदेशकों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर लखनऊ जाकर विधानसभा का घेराव करने की रणनीति तैयार की। इस दौरान उन्होंने बीएसए को ज्ञापन भी सौंपा है।      
विज्ञापन

बैठक का आयोजन संघ जिलाध्यक्ष कमलेश नामदेव की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान बताया गया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की थी। हाल ही में जनपद के समस्त अनुदेशकों का तीन माह मार्च, अप्रैल व मई का मानदेय जारी कर दिया गया है, जो पूर्व की तरह की दिया गया है। इसमें मानदेय की बढ़ोतरी नहीं की गई है। समस्त अनुदेशक तीन माह से इसी इंतजार में उम्मीद लगाए बैठे थे कि शासन द्वारा जब भी मानदेय जारी किया जाएगा वह घोषणा के आधार पर ही किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है, जिससे अनुदेशकों में काफी रोष है। इसी क्रम में अनुदेशक संघ ने यह निर्णय लिया है कि वह 31 जुलाई को लखनऊ जाकर वह पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार मानदेय में वृद्धि और प्रत्येक वर्ष में कम से कम दस अवकाश स्वीकृत कराने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके अलावा संघ ने बीएसए को भी ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने बताया कि शासन द्वारा मानदेय जारी होने के बाद भी अभी तक अनुदेशकों को निर्गत नहीं किया गया है। उन्होंने जल्द से जल्द मानदेय निर्गत कराने की मांग की है और साथ ही विद्यालयों में खेल सामग्री भी उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान संरक्षक अजय मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, कपिल त्रिपाठी, रामकिशोर साहू, महिला उपाध्यक्ष दिव्या रिछारिया, प्रकाश राय, सनत पुरोहित, देवेंद्र विश्वकर्मा, पंकज दुबे, नीरज मिश्रा, शैलेश तिवारी, अरविंद श्रीवास, दीपक सोनी, प्रदीप व्यास, शिवकुमार दुबे, धर्मेंद्र नामदेव, अवध सोनी, रवींद्र नामदेव, ऊदल कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें