संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सड़कों पर बह रहे पानी की समस्या को दूर किया जाए। खाली प्लॉटों में जमा पानी की निकासी कराएं। यह बात शुक्रवार को नगर पालिका के वार्ड तीन के मोहल्ला जुगपुरा के निरीक्षण में अध्यक्ष सोनाली जैन ने कही। यहां उन्होंने वार्डवासियों से उनकी समस्याओं को सुना व निराकरण का आश्वासन दिया।
एक गली में कूड़ा पड़ा मिलने पर घर-घर वाहन भेजने के निर्देश दिए। कहा कि, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कई गलियों में सड़क, नाली व पुलिया क्षतिग्रस्त मिलीं, जिस पर अवर अभियंता खुशबू खान व निर्माण लिपिक दीपेंद्र कुमार को मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। नजूल लिपिक को हटाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुन्नालाल जैन, सभासद उदयप्रताप सिंह, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन, जितेंद्र स्वरूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
-
सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन
मोहल्ला जुगपुरा में सड़क का भूमि पूजन किया गया। यह सड़क रामसिंह के मकान से राम जानकी मंदिर होकर रैकवार किराना स्टोर तक डाली जाएगी। इससे जलभराव व दलदल की समस्या दूर होगी।