ललितपुर। आजादपुरा व राजपूत काॅलोनी स्थित नाला जल्द ही अतिक्रमण से मुक्त होगा। बुधवार को अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने अतिक्रमणकारियों को दो दिन में हटाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी है कि दो दिन में न हटाने पर पालिका कब्जा हटाएगा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने मोहल्ला आजादपुरा, राजपूत कॉलोनी का निरीक्षण किया, जिसमें पाया कि नाला पर कुछ लोगों ने नाले की पट्टी पर बीम डालकर कब्जा, मकान व बाउंड्रीबाल बनाकर कब्जा, नाले की पटरी पर दीवाल व नाले पर छत्ती रिपटा डालकर अतिक्रमण किया गया है। संवाद