फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष ने किया शौचालयों का निरीक्षण

Sat, 25 Jun 2016 01:27 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
नगर पालिका अध्‍यक्ष्‍ा ललितपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका द्वारा बनाए गए सामुदायिक शौचालयों में पसरी गंदगी व अव्यवस्थाओं की खबर छपने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर से सभी शौचालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई करवाई।
विज्ञापन


नगर पालिका के शहर में कुल आठ सार्वजनिक शौचालय हैं, लेकिन इनमें से 06 शौचालय संचालित किए जा रहे हैं। इन शौचालयों में फैली गंदगी व अव्यवस्थाओं के कारण जनता इनका उपयोग नहीं कर पा रही है। पालिका की उदासीनता की ओर ध्यान आकर्षित करवाने के लिए अमर उजाला ने 24 जून के अंक में ‘कहीं ताले, कहीं गंदगी की गिरफ्त में शौचालय’ शीर्षक से पेज नंबर दो पर समाचार प्रकाशित कर इन शौचालय में फैली अव्यवस्थाओं को उजागर किया था। समाचार को संज्ञान में लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने शुक्रवार को शहर के सभी शौचालयों का निरीक्षण किया और मौके पर ही शौचालयों की सफाई कराई। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य नायकों, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को शौचालयों की प्रतिदिन सफाई कराने के निर्देश दिए।

 इस दौरान अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आरके लावनियां, दिनेश बिरौनियां और स्वास्थ्य नायक मौजूद रहे।

हैंडओवर नहीं हुए दो शौचालय
वार्ड नंबर 22 में आयुष्मान हास्पिटल के पास बने सामुदायिक शौचालय और वार्ड  नंबर 05 के मुहल्ला रामनगर में लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने नाले के  किनारे बने शौचालय में ताला पड़ा होने के संबंध में नपा अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि विभागीय बजट के अभाव में दोनों शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। बजट आते ही ठेकेदार द्वारा जीर्णोधार कार्य पूर्ण कराकर जनता के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि शौचालयों को साफ-सुधरा रखने में विभाग का सहयोग करें। यदि कोई समस्या आती है तो उनसे अथवा विभागीय अधिकारियों के शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें