फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कमियां कराएं दूर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सेक्टर, स्टेटिक, जोनल मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। जो कमी है उसे दूर करा लें। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी मानक के अनुसार हैं या नहीं, स्पष्ट कर लें। भ्रामक खबरों व अफवाहों पर निगरानी रखें व उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में नकल पर पूर्णत: रोक लगाने और परीक्षा को शुचितापूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे, यातायात व्यवस्था सुचारु रखें तथा संबंधित अधिकारी पुलिस बल के साथ अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें। परीक्षा केंद्रों पर कागज, पेंसिल बाक्स, कैलकुलेटर, पर्स, सनग्लासेस, टोपी, ज्वैलरी, खाने-पीने के सामान, मोबाइल, पेन ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाबी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड नहीं लाया जा सकेगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें बंद होंगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीएमओ डॉ इम्तियाज अहमद, डीआईओएस ओपी सिंह, सभी सेक्टर, स्टेटिक, जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें