फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पकड़ी कच्ची शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रंगों के त्योहार होली पर शराब के नशे में अराजकता या लड़ाई झगड़ा न हो, इसके लिए अवैध शराब के खिलाफ पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की टीमों द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। चार दिन में दस मामलों में 215 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी गई है।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासन की टीमों ने कबूतरा डेरा चीरा और पाली के पास तिसगना में छापामार कार्रवाई कर हजारों लहन व शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए तथा सैकड़ों लीटर शराब पकड़कर जब्त की। महरौनी के ग्राम पचौड़ा में छापामार कर आठ सौ लीटर लहन नष्ट कर 20 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। थाना मड़ावरा के ग्राम रनगांव मंडी के पास स्थित कबूतरा डेरा के पास छापामार कार्रवाई में 52 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जबकि, 150 लीटर लहन नष्ट किया गया था।
इसी प्रकार कोतवाली पुलिस ने ग्राम चीरा में दबिश देकर 440 लीटर अवैध शराब पकड़ी और कार्रवाई में पांच हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। एक महिला समेत तीन आरोपी पकड़े गए। इसी प्रकार बीते रोज चार मार्च को थाना कोतवाली व अन्य थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 215 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। इसमें 13 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अब तक पकड़ी 7,266 लीटर अवैध शराब
आबकारी विभाग द्वारा एक अप्रैल 2019 से अब तक कुल 7, 266 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई और 330 आरोपियों केे खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई अलग है, जिसमें भी हजारों लीटर शराब पकड़ी और लहन नष्ट किया गया।
अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। होली को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रुप से अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें